राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो.नूरजमा खां ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के स्थापना के उद्देश्य जैसे- छात्र-छात्राओं में देश सेवा की भावना, सामाजिक कर्तव्यों,पर्यावरण के प्रति जागरूकता,नेतृत्व की क्षमता का विकास आदि बिंदुओं पर व्याख्यान दिया। प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया ने छात्र-छात्राओं को छात्र जीवन में अनुशासन, सेवा भाव,सामाजिक कर्तव्य आदि विषयों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही स्थानीय महाविद्यालय में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आरंभ किया गया। प्रो.सतीश कुमार वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी विभिन्न कौशल की जानकारी साझा की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा,प्रो. पवन कुमार, श्रीमती सीमा देवी,श्री दिनेश भूटानी,श्री कपिल, अंकित, राहुल आदि उपस्थित रहे

