आवश्यक रखरखाव के कारण 132 केवी जीएसएस से सभी 33 केवी विद्युत लाइन बंद, कल सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक बाधित रहेगी बिजली

Sep 24, 2026 - 21:22
 0
आवश्यक रखरखाव के कारण 132 केवी जीएसएस से सभी 33 केवी विद्युत लाइन बंद, कल सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक बाधित रहेगी बिजली

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) सीकर रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार को आवश्यक तकनीकी रखरखाव के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया ने बताया कि आवश्यक रख-रखाव के कारण कल शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे (कुल 3 घंटे) तक 132 केवी उदयपुरवाटी जीएसएस से निकलने वाली सभी 33 केवी विद्युत लाइनों की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

ये 8 प्रमुख पावर हाउस रहेंगे बंद

सहायक अभियंता महरिया के अनुसार विद्युत लाइनों में होने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते निम्नलिखित पावर हाउस और उनसे जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी: जिसमे 

  • उदयपुरवाटी (मुख्य कस्बा), इंद्रपुरा, जैतपुरा, भेरूघाट, छापोली, जहाज, रघुनाथपुरा, धोला खेड़ा

उपभोक्ताओं से समय पर काम निपटाने की अपील

बिजली निगम ने संबंधित क्षेत्रों के आम नागरिकों व कृषि उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 7:30 बजे से पहले पानी भरने व अन्य आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य समय रहते निपटा लें ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................