नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, तखतगढ़ की स्वच्छता और विकास रहेगी पहली प्राथमिकता

Sep 24, 2026 - 21:24
 0
नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, तखतगढ़ की स्वच्छता और विकास रहेगी पहली प्राथमिकता

तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका तखतगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय श्री नामा एवं उपाध्यक्ष रमेश उर्फ पारस घाची ने पालिका कार्यालय में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व दोनों जन प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोचार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री सहित कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस गरिमामयी पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर सुमेरपुर से कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष भारताराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज नामा तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष चंदमल गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका के सभी निर्वाचित पार्षद, पालिका के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।

नगर के समग्र विकास का दिया संकल्प

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय श्री नामा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि तखतगढ़ कस्बे की स्वच्छता, सुंदरता और बुनियादी विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से मिलकर ठोस कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कस्बे के नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................