धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कार और सामाजिक एकजुटता का संचार : मेवाड़ा

Sep 23, 2026 - 18:56
 0
धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कार और सामाजिक एकजुटता का संचार : मेवाड़ा

तखतगढ़ (पाली /बरकत खान)। निकटवर्ती रोजड़ा गांव में मंगलवार रात श्री बाबा रामदेव नवयुवक मंडल एवं समस्त मेघवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में आमंत्रित गायक कलाकारों ने बाबा रामदेवजी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भोर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ विधिवत रूप से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने लोकदेवता बाबा रामदेवजी के जीवन दर्शन और चमत्कारों पर आधारित भजनों की सरिता बहाई, जिस पर उपस्थित भक्त देर रात तक भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा उपस्थित रहे। मंडल पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने मेवाड़ा का साफा व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

  • संस्कृति व संस्कारों से जोड़ते हैं धार्मिक आयोजन: मेवाड़ा

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता सुदृढ़ होती है। ऐसे मंच युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ते हैं, जिससे उनमें नैतिक संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेवजी के प्रति जन-जन की आस्था सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी मिसाल है। मेवाड़ा ने भव्य आयोजन के लिए नवयुवक मंडल और मेघवाल समाज का आभार जताया।

इस धार्मिक संध्या में पूर्व सरपंच छगन सोलंकी, सुमेरपुर पार्षद अमृत मेघवाल, दौलत माधव, बगदाराम चौहान, पुखराज चौहान, सुरेश चौहान, दुर्गेश चौहान सहित बाबा रामदेव नवयुवक मंडल के सभी सदस्य, समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है