कठूमर के टैगोर स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन
कठूमर (दिनेश लेखी) टैगोर स्कूल कठूमर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
विद्यालय निदेशक देवेंद्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान वर्ग में चमन जाटव (रोल नंबर 2522089) एवं गजेंद्र चौधरी (रोल नंबर 2522094) ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कठूमर क्षेत्र में टॉप स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।
वहीं कला वर्ग में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तनु भंडारी (रोल नंबर 2940061) ने 96.20 प्रतिशत एवं नेहा तोंगर (रोल नंबर 2940030) ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा गिरींद्र (पुत्र भरत सिंह फौजदार) ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।