झमाझम बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त दुकानदारों को हुई परेशानी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे में हुई रविवार को दोपहर एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद नाली नालों में उफान आ गया, जिससे रास्तों में पानी भर गया और यातायात बाधित हो गया। मालाखेड़ा रोड नए- बस स्टैंड से लेकर खंड मुख्य चिकित्सा कार्यालय तक सड़क पर पानी भर गया । जिससे स्थानीय राहगीर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एवं पानी भरने से दुकान दारो की दुकानो में पानी भर गया। जैकी खंडेलवाल मनोज विजय मनीष मेडिकल अमर चावला आदि ने बताया कि दुकान में पानी भरने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है । बरसाती पानी भरने से सड़क करीब आधे घंटे तक जाम रही, वहीं कई लोग जलभराव के कारण यातायात के साधनों में फंसे रहे।
सड़कें बनी दरिया, यातायात ठप
तेज बारिश से शहर की सड़कें दरिया बन गईं। अन्य प्रमुख बाजार व चौराहा पर पानी भर गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोग कीचड़ और गंदे पानी में फंस गए। कई वाहन बीच सड़क पर ही रुक गए और लोगों को पैदल निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश का असर शहर के व्यापार पर भी पड़ा। बाजारों में पानी भरने से ग्राहकों का आना-जाना बंद हो गया, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने बताया कि लगातार पानी भरे रहने से ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ता है और व्यापार ठप हो जाता है। वही झमाझम हुई बारिश को कृषक लोग कृषि के लिए लाभकारी बता रहे हैं।

