राजस्थान: पंचायत- निकाय चुनावों से पहले बड़ा फेरबदल , 21 जिला प्रमुख और 222 प्रधान हटेंगे
जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही देरी के बीच बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। यहां अब प्रदेश की जिला परिषदों और पंचायत समितियों की बागडोर भी जनप्रतिनिधियों से हटकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास चली गई है। राजस्थान की करीब 21 जिला परिषदों और लगभग 222 पंचायत समितियों का मंगलवार को कार्यकाल पूरा हो गया है, लिहाजा अब यहां कार्यों का दायित्व प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में आ जाएगा।
राजस्थान में 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा, गांवों की सरकार में अब प्रशासनिक अधिकारी होंगे मुखिया
गांवों की सरकार को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया हैं। इसके अनुसार जिला परिषदों में जिला कलक्टर और पंचायत समितियों में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) प्रशासक की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि राजस्थान में पिछले चुनाव 33 जिला परिषदों और 352 पंचायत समितियों में हुए थे। इनमें से अधिकांश का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है। इनमें से एक-दो को छोड़ सभी संस्थाओं का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।
ये अफसर लेंगे बड़े निर्णय
जिला कलक्टरों को पंचायत समितियों के लिए एसडीएम को प्रशासक नियुक्त होंगे। इसी तरह जिला परिषदों में स्वयं प्रशासक का दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नई ग्रामीण सरकार के गठन तक सभी प्रशासनिक और नीतिगत निर्णय अब यही अधिकारी लेंगे।


