गोविन्दगढ़ मे नि:शुल्क मेगा हेल्थ जाॉंच व परामर्श शिविर का आयोजन
गोविन्दगढ़, (अलवर)गोविन्दगढ़ कस्बे के भारतीयम् विज्ञान उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नि:शुल्क मेगा हेल्थ जाॉंच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ रहे।
शिविर प्रभारी अशोक गुगनानी ने बताया कि शिविर मे 225 रोगियों की नि:शुल्क जाॉंच कर परामर्श दिया गया।
शिविर मे डॉ. विपिन सिंघल एण्डोकाइनोलोजिस्ट मधुमेह व थॉयराइड रोग विशेषज्ञ व डॉ.पुरूषोत्तम पोसवाल न्यरोलोजिस्ट नसों के विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉ.रोशन शर्मा, नरेश सारस्वत, कस्तूरीलाल अरोडा़, रजत गेरा, यतेन्द्र गेरा, प्रदीप शर्मा, श्यामलाल सोनी, बनवारी लाल सैन, रमवीर गुर्जर, यशौधन शर्मा सुनील वर्मा, राकेश चौधरी बदल सौरभ गजेंद्र अभिमन्यु सतीश ने अपनी सेवाएं दी।

