विद्यालय में चोरी, बोर्ड कक्ष की अलमारियां तोड़ी, 85 हजार रुपये नकद चोरी

Dec 1, 2025 - 10:56
 0
विद्यालय में चोरी, बोर्ड कक्ष की अलमारियां तोड़ी, 85 हजार रुपये नकद चोरी

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना का पता उस समय हुआ, जब विद्यालय के रात्रि चौकीदार ने स्कूल प्रशासन को सूचना दी।
विद्यालय के व्याख्याता एवं बोर्ड प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कक्ष संख्या 2 का चैनल गेट चोरों ने मोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी कुल पांच अलमारियों को चोरों ने तोड़कर खंगाला, जिनमें से एक अलमारी में ताला लगा हुआ था। इसी अलमारी में रखे लगभग पिचासी हजार रुपये चोरी हो गए।
कक्ष में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर और रिकॉर्ड भी अस्त-व्यस्त अवस्था में मिले। वहीं, शौचालय के बेसिन के नल को ईंट से तोड़ने का भी प्रयास किया गया, जिससे साफ होता है कि चोर मौके पर काफी देर तक मौजूद रहे। इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल राजेश मुखेजा ने बताया आज से दो महीने पहले भी इसी स्कूल में चोरी की वारदात हुई थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है