अंतर्राष्ट्रीय किशोर दिवस: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, छात्राओं को दिए सेहतमंद रहने के टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय किशोर दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं की हुई जांच
लक्ष्मणगढ़, अलवर (कमलेश जैन)। अंतर्राष्ट्रीय किशोर दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में एक विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लक्ष्मणगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।
छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम के प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर आरिफ ख़ान ने बताया कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव बेहद जरूरी है। शिविर के दौरान छात्रावास की सभी बालिकाओं का सिलसिलेवार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
टीबी और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान डॉट्स प्रभारी सतीश कुमार ने छात्राओं को संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों, विशेषकर टीबी और एड्स के लक्षण, बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
शिविर में ये रहे मौजूद स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में टीम प्रभारी आरिफ ख़ान (नर्मिंग ऑफिसर), अब्दुल हमीद (काउंसलर), रोहिताश मीना (लैब टेक्नीशियन), श्रीओम गुर्जर (नेत्र सहायक), भंवर लाल (दंत सहायक), निशा मीना (सीएचओ) एवं सतीश कुमार शर्मा (डॉट्स प्रभारी) सहित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य व समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

