एक पेड़ मां के नाम श्री राम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय में उपखंड अधिकारी ने किया पौधारोपण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) श्री राम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसडीम लक्ष्मणगढ़ द्वारा विद्यालय परिसर में पेड़ लगाकर स्कूली बच्चों को पर्यावरण का संदेश दिया ।
इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 41 पौधे लगाए गए। जिसका निरीक्षण एसडीएम द्वारा किया गया,इस अवसर पर एसडीएम मोहकम सिंह सिनसिनवार ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एक पेड़ मां के नाम ,अपने घर,पड़ोस में लगाने के लिए पर्यावरण के लिए प्रेरित किया |
प्रबंध निदेशक अजीत सिंह सैनी ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। और हम सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए, उन्होंने विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया |
कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणादायक और पर्यावरण संरक्षण की पूर्ति का एक महत्वपूर्ण कदम है ।इस अभियान में लगभग 1300 बच्चों ने भाग लिया |इस दौरान विद्यालय के प्रमुख सदस्य लोकेश कुमार सैनी सीईओ मनोज कुमार सैनी, Divine प्रिंसिपल नन्द किशोर, गिरिराज प्रसाद मीणा, अरविंद शर्मा, देव सैनी रघुवीर सिंह नरूका, वर्षा, पूजा संगीता,राजेश चौधरी आदि उपस्थित रहे|

