लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस (एससी प्रकोष्ठ) की कमान शोभाराम को:कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती

Aug 12, 2026 - 20:34
 0
लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस (एससी प्रकोष्ठ) की कमान शोभाराम को:कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) | कमलेश जैन 

जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) अलवर द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जल्लाराम जाटव (सरपंच) ने सौराई निवासी शोभाराम (पुत्र रूप सिंह) को ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ के पद पर मनोनीत किया है।

जिलाध्यक्ष जल्लाराम जाटव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि शोभाराम की सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा, लगनशीलता और कर्मठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि शोभाराम के नेतृत्व में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और वे पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

शोभाराम को लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एससी वर्ग के हितों की मजबूती से पैरवी की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................