एसडीओ को रास्ते में अतिक्रमण हटाने को दिया ज्ञापन
नदबई (लेखेन्द्र सिंह बंशीवा) : नव युवक मण्डल कमेटी अस्तल के द्वारा रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. एसडीओ द्वारा जल्द ही कारवाही की जाने पर तहसीलदार व पटवारी को रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। मौके पर अध्यक्ष अशोक कुशवाह, उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाह,सचिव दीपक, विष्णु, व गजेन्द्र सिंह कुशवाह अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।