किशोरी मंडल में मोदी सरकार 11 साल संकल्प से सिद्धी मंडल कार्यशाला का आयोजन
गोलाकाबास/किशोरी (रितीक शर्मा) भाजपा किशोरी मंडल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में कि गई मीटिंग जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री शिवलाल मीणा के द्वारा मोदी कि योजनाओं के बारे मे बताया। और आगामी कार्यक्रमों के लिए चर्चा भी की इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को दो मिनट मौन धारण कर सांत्वना दी गई। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों को माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया व मुख्य अतिथियो के द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर मनोज शर्मा महामंत्री, बंशीधर शर्मा उपाध्यक्ष, धनपाल मीणा उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह, सुनीता, देवाराम मीना, राम सिंह, रामप्रसाद मीणा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
