आपसी पारिवारिक मामले को लेकर एक्सप्रेस वे पर पीहर पक्ष के लोगो ने चौपहिया वाहन से पिकअप को दी टक्कर
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बेहद चोकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे पीहर पक्ष के लोगो ने जान-बूझकर ससुराल पक्ष के लोगो की पिकअप में टक्कर मार दी। जबकि महिला हेमलता मीणा ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले बैरावंडा गांव निवासी अजय मीणा से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद ही अजय ने दहेज में पैसों की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। हेमलता ने अपने भाई से तीन लाख रुपये दिलाए, पर ससुराल वालों की मांग बढ़ती गई। पहले भी उसने महिला थाने में शिकायत की थी, लेकिन पारिवारिक दबाव में समझौता हो गया।
महिला हेमलता मीना ने आरोप लगाया कि बुधवार को अजय मीणा और उसके परिजनों ने हेमलता को जयपुर से गाड़ी में बैठाया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलते वाहन से नीचे फेंक दिया। इस मामले का सीसीटीवी सामने आया। जानकारी के अनुसार पीहर पक्ष के लोगो की गाड़ी पिनान एक्जिट के टोल पर पहले से ही खड़ी थी। जिसमे सवार लोगो ने पिकअप को टक्कर मार दी और पिकअप में सवार महिलाएं गिर गयी थी। इस सम्बंध में दोनों पक्षो की ओर से अभी कोई मामला दर्ज नही करवाया गया है।

