विद्यार्थियों को पढाया स्वच्छता का पाठ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता श्रीकांत यादव के सहयोग से देव शिक्षण संस्थान माताभर रोड मकराना में विद्यार्थियों को स्वच्छ आदतों व सीवरेज परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कैप रूडीप के बीएल गोठवाल ने स्वच्छता की जानकारी देते हुए बताया कि हाथ धोना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि जो लोग हमसे जुड़े हुए हैं उनके स्वास्थ्य के लिए भी एक अच्छी आदत है, हाथ धोना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसकी जानकारी हमें कोरोना महामारी के दौरान हो चुकी है। सही तरीके से हाथों को धोकर बैक्टीरियल इनफेक्शन, डायरिया, निमोनिया, टाइफाइड जैसी कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वच्छता के साथ साथ सीवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि घरों के रसोई घर, स्नान घर व शौचालय को सिवरेज से जोड़ा जाएगा। सीवर कनेक्शन के पश्चात कोई ठोस पदार्थ सीवर लाइन में नहीं डालें। कार्यक्रम में विद्यालय के गुरुजनों ने भी स्वच्छ आदतों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसओटी सदस्य रोहिणी व राधा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

