जिला पुलिस अधीक्षक पहुंचे राजगढ़, सुझाव लेकर सुनी परिवेदनाएं

Nov 3, 2026 - 20:12
Nov 3, 2026 - 20:13
 0
जिला पुलिस अधीक्षक पहुंचे राजगढ़, सुझाव लेकर सुनी परिवेदनाएं

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी वार्षिक दौरे के तहत राजगढ़ पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सीएलजी,यूथ, सुरक्षा सखी, ग्रामरक्षक,पुलिस मित्रो सदस्यों की बैठक लेकर परिवेदनाएं एवं सुझाव सुने। 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राजेन्द्र जैन ने नसिया जी जैन मंदिर में हुई चोरी में शेष बचे सामान व अपराधियो को पकड़ने की बात कही। इसके अलावा टहला बाईपास पर स्थित शराब के ठेके को अन्यत्र स्थान पर खोले जाने,नशे के कारोबार पर रोक लगाने,कस्बे में ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाने,डांगरवाडा में कच्ची शराब के व्यापार सहित अन्य मुद्दे रखे। जिस पर डीएसपी देशराज कुलदीप व थानाधिकारी नेकीराम ने शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उन्होंने राजगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त सीएलजी सदस्यों,महिला वालयनटीर एवं परिवादियों से बैठक लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमे लोगो द्वारा ट्रैफिक पुलिस के लिए जो सुझाव दिए हैं। इसके अलावा बढ़ते नशे को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

राजगढ़ के नसिया जी जैन मंदिर व ढिगावडा में चोरियों की घटना के खुलासों के लिए मांग की है। सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। वही पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की गई है उनके बारे में जानकारी दी है। जनता की उपेक्षा है कि पुलिस की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी भी उन्हें हो। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिस अधिकारीयो के साथ भी बैठक ली। जबकि राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से पिछले एक साल में काफी अच्छी कार्यवाही हुई है। अपराधों में कमी व सड़क दुर्घटना में भी कमी आई है। जांच अधिकारी, डीएसपी  से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। इस मौके पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल सहित कस्बे के गणमान्य जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................