पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय सम्मानित; 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

Aug 15, 2026 - 17:08
Aug 15, 2026 - 18:35
 0
पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय सम्मानित; 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

वैर (भरतपुर):

उपखंड मुख्यालय पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने पर पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी (IAS) आलोक सिंह, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत, विकास अधिकारी गिर्राज सिंह बुनकर, नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी योगेश कुमार पिप्पल और पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जनसरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कौशलेंद्र दत्तात्रेय ने सदैव पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। निष्पक्ष लेखन के जरिए धरातल की आवाज को प्रशासन तक पहुँचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में उनके योगदान की जमकर सराहना की गई।

"यह सम्मान जिम्मेदारी और निष्ठा का अहसास कराता है"

सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकार कौशलेंद्र दत्तात्रेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इससे उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस सम्मान के लिए उपखंड प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................