लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में सफाई कर्मियों पर मनमानी का आरोप

Aug 18, 2026 - 19:14
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में सफाई कर्मियों पर मनमानी का आरोप

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका वार्ड17 के निवासियों ने सफाई कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 17 का क्षेत्र बिजली घर से लेकर डीएसपी ऑफिस तक है। कमल प्रजापत अभय सिंह वार्ड वासियों का कहना है कि  सफाई कर्मचारी सिर्फ डीएसपी ऑफिस एवं एसडीएम निवास पर ही सफाई करते हैं। सफाई का समय है सुबह 6:00 से 9:00 तक का है, लेकिन कर्मचारी सुबह 7:00 बजे ही फ्री होकर 2 घंटे बैठे रहते हैं‌।
वार्ड निवासी प्रिंस पाराशर का कहना है की सफाई कर्मचारी वार्ड में सफाई नहीं करते सिर्फ डीएसपी ऑफिस और एसडीएम निवास पर ही सफाई करके चले जाते हैं‌। वार्ड में सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम हो गया है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड निवासीओ ने बताया कि उन्होंने  वार्ड में सफाई न होने और सफाई कर्मियों की लापरवाही की शिकायत पालिका के सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को भी इस बारे में अवगत कराने के पश्चात भी सफाई कर्मियों के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। सफाई कर्मचारियों को सफाई के बारे में  कहते हैं तो कर्मचारी उल्टा जवाब देते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................