अज्ञात कारणों के चलते हुए लगी कबाड़ी की दुकान में आग
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के बस स्टैंड पर मध्य रात्रि अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ी की दुकान में आग लग गयी। आग के कारण कबाड़ का अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो गया। अग्निशमक कर्मी रतीराम ने बताया कि आज मध्य रात्रि में पुलिस थाने से सूचना मिली की पुराने बस स्टैंड के समीप एक कबाड़ी की दुकान में आग लगी है। जिसकी सूचना पर अग्निशमक वाहन के साथ मौके पर पहुंचा। जहां आग ने अपना विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग पर करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। गनीमत यह रही की आस पास की दुकान आग की लपेट में आने से बच गयी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वही राजगढ़ पुलिस भी आग के कारणों की जांच मे लग गई है।