युवा परिषद को मिला आचार्य पुलक सागर का गुरु पूजन एवं आरती का सौभाग्य

Nov 21, 2024 - 14:16
 0
युवा परिषद को मिला आचार्य पुलक सागर का गुरु पूजन एवं आरती का सौभाग्य

ऋषभदेव, । दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र ऋषभदेव,उदयपुर में चातुर्मासरत आचार्य पुलक सागर जी महाराज की अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद ऋषभदेव द्वारा गुरु पूजन एवं महाआरती का सोभाग्य प्राप्त किया। 
 आचार्य पुलक सागर ने धर्मोपदेश में बताया की पूजन हमेशा पूजन की गणवेश में सही मनोभाव से होना चाहिए। शादी समारोह में यदि तैयार होने में कोई कमी नहीं रखते है तो भगवान और गुरुओ के पूजन में भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अभी तक जितने भी पूजन हुए उसमें  युवा परिषद् की टीम को सर्वश्रेष्ठ लगना बताया। परिषद् के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया ने बताया की सुबह आचार्यश्री की उपस्थिति में सभी सदस्यो ने कक्ष के बाहर अनोखी रंगोली एवं डेकोरेशन कर सजावट की। इसके बाद पूजन की ड्रेस में सभी ने आचार्यश्री का नाचते गाते पूर्ण भक्ति भाव के साथ गुरु पूजन किया। अन्य श्रद्धालुओं के लिए पूजन के बाद प्रभावना की व्यवस्था की गई। परिषद के अध्यक्ष अतुल अकोत और पुष्पदन्त मेहता ने बताया की पूरे परिषद के सदस्य गले में माला, मस्तक पर मुकुट बांधे एक जैसी पूजन ड्रेस में ऐसे लग रहे थे। जैसे साक्षात इंद्रलोक धरती पर उतर गया हो। परिषद के गौरव वालावत एवं अंकित भानावत ने बताया की शाम को युवा परिषद के सभी सदस्यो ने  महिला एवं पुरुष साफे को धारण किये हुए नाचते गाते हुए हाथों में 1008 दीपको की आरती सजाकर गुरुकुल पहुंचे। जयकारो के साथ पांडाल में प्रवेश किया। परिषद के आशीष गांधी एवं अक्षय दलावत ने बताया की आचार्य पुलक सागर को महामाला भेट की। 1008 दीपको की महाआरती उतारी। पांडाल को गुब्बारो और कोल्ड फायर से सुसज्जित किया गया।  
       जिलाध्यक्ष सुनिल लुणदिया ने बताया की कार्यक्रम को रोचक एवं ऐतिहासिक बनाने में रीना दोवडिया, पारुल गनोडिया, मोनिका गनोडिया, खुशबु कीकावत, धनपाल दोवडिया, दीक्षान्त कीकावत, अतुल अकोत, योगेश गांगावत, कुशल शाह, अमित गनोडिया, पुष्पदन्त मेहता, गौरव वालावत एवं गौरव लुणदिया का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान परिषद के अंजली अक्षय दलावत, अंजना मिथिलेश भंवरा, पारस गांधी, रेशमा बाहुबली गांधी, सारिका लुनदिया, पुष्पदंत मेहता, नलिनी अकोत, वर्षा आशीष गांधी, अंकित भानावत, पायल वालावत, चेतना प्रशांत जैन, संगीता हिमांशु गनोडिया, ऋषि भानावत, वर्तिका कमलेश वानावत, निधि दोवडिया, दीप्ती गांगावत, प्राची जैन, कामिनी तरुण अकोत, विराट अकोत सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारीगण एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................