भरतपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ईएसआई डिस्पेंसरी में रोपे 101 पौधे; 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Aug 19, 2026 - 15:04
 0
भरतपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ईएसआई डिस्पेंसरी में रोपे 101 पौधे; 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) भरतपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए रंजीत नगर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी नंबर-1 परिसर में 101 पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने की।

​समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कहा कि यह वृक्षारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' आह्वान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पर्यावरण संवर्धन अभियान से प्रेरित है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया। साथ ही डिस्पेंसरी प्रबंधन द्वारा पौधों के नियमित रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने पर संतोष व्यक्त किया।

​ईएसआई अस्पताल के डॉ. रवि कुमार ने हरित वातावरण को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया, वहीं कराबी निगम शाखा प्रबंधक रामकेश मीणा ने पौधों की समुचित देखरेख का पूरा भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में चैंबर के कोषाध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, महामंत्री राहुल बंसल, अमित सिंघल, राकेश मित्तल सहित डिस्पेंसरी के डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह सैनी, महेश शर्मा, प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, आशीष कुमार और राकेश सोनी उपस्थित रहे। अंत में सहायक प्रोग्रामर अंकित बंसल ने आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है