प्रेम पटेल बने गुर्जर आरक्षण, संघर्ष समिति के अलवर जिलाध्यक्ष
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संगठन विस्तार के तहत तहसील लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के तिलकपुर निवासी प्रेम पटेल को अलवर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय किरोड़ी सिंह' बैंसला के निर्देशों पर की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र छावड़ी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है, कि संगठन को मजबूत करने, MBC समाज की समस्याओं के समाधान और स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
नियुक्ति के बाद प्रेम पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय किरोड़ी सिंह बैंसला, राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र छावड़ी, एवं प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगदीश बेढम का हृदय से आभारी हूं।
संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करूंगा। MBC समाज के अधिकारों व समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
प्रेम पटेल की नियुक्ति पर क्षेत्र के समाज बंधुओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

