छोटे छोटे परमार्थ के कार्यों को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा:- संजय कीर्तनिया
सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की सेवा संकल्प यात्रा का उदयपुरवाटी में भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक मंडल द्वारा शेखावाटी संभाग के हर तहसील स्तर पर संस्था द्वारा "सेवा संकल्प यात्रा" निकली जा रही हैं,।जो शनिवार शाम 6.30 बजे उदयपुरवाटी पहुचीं। बस स्टैंड स्थित श्री अग्रसेन विश्राम गृह में सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का संस्था की उदयपुरवाटी शाखा द्वारा अभिनन्दन किया गया।
उदयपुरवाटी उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने बताया की ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रसिद्ध उघोगपति मुंबई प्रवासी संजय कीर्तनिया ,शेखावाटी संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, प्रशांत जोशी, का साफा माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
मुख्य ट्रस्टी संजय कीर्तनिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट दिव्यांगों, विधवा महिलाओं, जरूरतमन्दो के लिए लगातार 10 वर्ष से शेखावाटी की हर तहसील पर टीम लोक सेवा कार्य कर रही हैं, सरकार और आमजन के बीच लोक सेवा के कार्यकर्ता सेतु बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगों, विधवा महिलाओं, जरूरतमन्दों तक पहुंचा रहे है, सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक सुगमता से पहुँचना ही ट्रस्ट का महत्वपूर्ण लक्ष्य है, कीर्तनिया ने कहा कि परमार्थ ओर नेकी के छोटे छोटे कार्यों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनांए, ताकि भावी नोजवानो के जीवनमूल्यों में निखार आ सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद गोविंद वाल्मीकि ने की। पार्षद दिनेश सैनी,युवा नेता अमित कच्छावा, पार्षद माहिर खान,सामाजिक कार्यकर्ता भगीरथ तंवर,रामधन कटारिया,ताराचंद नांगल,संस्था के अध्यक्ष राहुल असवाल,भरत प्रजापति, जमील कुरेशी, मोहम्मद हनीश नागौरी, समंदर पहाडिला,बंटी खडोलिया,एडवोकेट मुनेश तसीड., दिव्यांग रमेश सैनी,हुसैन कुरैशी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






