शनिवार को हुए कार हादसे को लेकर लक्ष्मणगढ़ बाजार रहा बंद
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) गढ़ी सवाईराम क्षेत्र के अहीरवास के पास शनिवार को हुए कार हादसे में कार चालक सहित सात युवकों के घायल एवं एक युवक की मौत के जुड़े घटनाक्रमों को लेकर स्थानीय लोगों एवं बाजार क्षेत्र में काफी दुख देखा गया है।
शनिवार को गढ़ी सवाईराम मार्ग पर लक्ष्मणगढ़ निवासी कार मे सवार सात युवकों का दुर्घटना में गंभीर हादसा हुआ, जिसमें गंभीर हताहत हुए लोगों के प्रति एवं एक युवक अमन खान की मौके पर ही मौत हो जाने को लेकर लक्ष्मणगढ़ व्यापार संघो ने गहरी संवेदना व्यक्त कर आज अपने अपने प्रतिष्ठान किराना रेडीमेड वस्त्र व्यापार फुटवियर आदि आवश्यक सेवाओं के अलावा बंद रखें।
घटना- शनिवार को कस्बे के सात युवक शाम को पिनान रेस्टोरेंट से दोस्त के जन्मदिन के उपलक्ष पर खाना खाकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस लक्ष्मणगढ़ लौट रहे थे ।घड़ी सवाई राम के पास पहुंच ने पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर खेत में कई पलटिया खा गई। हादसे के बाद मौके पर चीक पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। और कार में फंसे युवको को कड़ी मेहनत से बाहर निकाला ।ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल घड़ी सवाई राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी की गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया। अलवर पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमन खान उम्र 21 वर्ष पुत्र रज्जाक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।मृतक अमन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह बी. ए की पढ़ाई भी कर रहा था। और पिता के साथ व्यापार भी संभालता था ।अमन के पिता कैंसर बीमारी से ग्रस्त है। आज रविवार को मृतक का शव लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर परिवार जनो का बुरा हाल था।

