कीरपुरा में श्रीहरि कालू जी महाराज का जागरण व भंडारा संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sep 13, 2026 - 19:37
 0
कीरपुरा में श्रीहरि कालू जी महाराज का जागरण व भंडारा संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के कीरपुरा स्थित श्रीहरि कालू जी महाराज मंदिर परिसर में रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।

रविवार सुबह पंडित महेंद्र शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इसके बाद महाआरती कर महाराज को भोग लगाया गया और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इससे पूर्व शनिवार रात मंदिर परिसर में विशाल जागरण आयोजित हुआ। इसमें 'कृष्ण योगी भजन गायक मंडली' के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के साथ ही प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों और नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रात भर भाव-विभोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया।

गांव के डॉ. राकेश कश्यप ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री कालू जी महाराज को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि देवर्षि नारद मुनि ने इन्हें अपना गुरु स्वीकार कर सांसारिक बंधनों से मुक्ति पाई थी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर संध्याकाल में मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव हुआ तथा ग्रामीणों ने घरों के द्वार पर दीपक जलाकर सुख, समृद्धि और अच्छी फसल की मंगल कामना की।

इस मौके पर सूबेदार चौथमल कश्यप, राष्ट्रीय केवट सेना के अध्यक्ष सीताराम मेहरा, गुल्लाराम, जैसाराम, शायर सिंह शेखावत, सुभाष कश्यप, हरिसिंह गोदारा, पूर्व सरपंच गीता देवी, प्रभुदयाल मेघवाल, दयाराम, बिरजू राम, मातादीन, बन्नाराम, धनसिंह, केदार कश्यप, गोपाल सिंह, सुरेश कश्यप, महेंद्र सिंह, सुखदेव ककराना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................