लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव में कल खुलेगा 140 प्रत्याशियों का भाग्य, 25 वार्डों की मतगणना की तैयारियां पूरी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 14 सितंबर को होने वाली मतगणना में लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका मे 25 वार्डों के 140 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतगणना को लेकर कस्बे के हरसाना रोड राजकीय महाविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली हैं।
लक्ष्मणगढ़ के 25 वार्डों में 140 अभ्यर्थियों के लिए 86.82 प्रतिशत मतदान पहली बार नगर पालिका चुनाव में हुआ है।।
कहीं सीधी टक्कर, कहीं रोचक मुकाबले के बाद आएगा फैसला
मतदान के बाद अब प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर 14 सितंबर की मतगणना पर है। नगर पालिका के वार्डों में प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला मतगणना के बाद सामने आएगा। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों ने भी चुनावी मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
14 सितंबर को मतगणना पूरी होने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रत्याशियों के समर्थकों और राजनीतिक दलों की नजर अब परिणामों पर टिकी है।

