सकट टीम ने जीता राजपुर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, उपविजेता रही बीघोता लांकी टीम
सकट क्षेत्र की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत के स्कूल खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकट और बीघोता लाकी गांव की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सकट टीम के खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में
टॉस जीतकर सकट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में बीघोता टीम ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए आल आउट हो गई और सकट टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया । प्रतियोगिता का आयोजन राजपुर बड़ा गांव की ओर से किया गया। कमेटी सदस्य प्रदीप सैनी और रामप्रकाश धाकड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पंचायत प्रशासक अंजना शर्मा के द्वारा किया गया था ।
क्रिकेट प्रतियोगिता में राजगढ़ तहसील की कुल 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रही सकट व उप विजेता रही बीघोता लाकी टीम को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दा मैच समर्थ लाल हल्कारा और बेस्ट बेस्टमैन जीतू बीघोता रहे। प्रतियोगिता का यूट्यूब चैनल सकट स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण सुखराम मीना के द्वारा किया गया। इस मौके पर बाबू लाल मीना,प्रकाश सैनी, गिर्राज ठेकेदार , लोकेश धाकड़ , राजेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा, दीपक धाकड़ , आशु , सचिन , सियाराम गुर्जर, लोकेश गुर्जर, रोशन , सुखराम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

