गोविन्दगढ़ सरकारी अस्पताल में कल गुरुवार को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर

Sep 23, 2026 - 12:25
 0
गोविन्दगढ़ सरकारी अस्पताल में कल गुरुवार को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर

​गोविन्दगढ़ (अलवर) राजस्थान सरकार एवं लुपिन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में कल, 24 सितम्बर को स्थानीय सरकारी अस्पताल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।  
​शिविर संचालक गौरव सैनी एवं विष्णु शर्मा ने बताया कि शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा गैर-संचारी बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, दमा (Asthma) तथा हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांचें और दवाइयां पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।  

शिविर ​संचालक गौरव सैनी ने आमजन से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में परामर्श व दवा प्राप्त करने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह शिविर हर महीने में दो बार आयोजित किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है