जनजाति गरिमा उत्सव को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली ब्लाँक स्तरीय अधिकारियों की बैठक; 18 से 25 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे सैचुरेशन कैंप

May 18, 2026 - 21:03
 0
जनजाति गरिमा उत्सव को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली ब्लाँक स्तरीय अधिकारियों की बैठक; 18 से 25 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे सैचुरेशन कैंप

कठूमर (दिनेश लेखी)  उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल की अध्यक्षता में जनजाति गरिमा उत्सव के तहत 18 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले सैचुरेशन कैंपों के सफल संचालन को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिविरों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी चेतीवाल ने बताया कि “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत जनजाति वर्ग के पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थलों पर बैठने, छाया, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि 18 मई को जटवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव निठारी में, 19 मई को टिटपुरी पंचायत के सेडू का नंगला में, 20 मई को रोनीजाथान पंचायत के मन्या का बास में, 21 मई को भैरूबास तथा नगला जादू में, 22 मई को कल्याणपुरा एवं कुट्टीन साहबदास में, 23 मई को ब्रह्मपुर पंचायत के रामपुर में तथा 25 मई को रामपुरा पाटन के रींगसपुरा एवं नाहरखोहरा पंचायत के मकरेटा गांव में सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), जनधन खाता, मनरेगा तथा पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं सिकल सेल बीमारी जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।
उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट, फोटो, वीडियो एवं लाभार्थियों का फीडबैक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, सामाजिक न्याय विभाग से कुलदीप शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एसबीईईओ भगवान सहाय मीणा, योगेश टांक, महेश शर्मा, कृषि अधिकारी नरेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................