मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जांचने अधिकारी पहुंचे गांव-गांव

Nov 5, 2025 - 12:57
 0
मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जांचने अधिकारी पहुंचे गांव-गांव
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 (एसआईआर) के अन्तर्गत बुधवार को जिलेभर में अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आम मतदाताओं से संवाद किया। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र बयाना के मतदान केन्द्र वीरमपुरा, मतदान केन्द्र सालाबाद, मतदान केन्द्र अघावली, मतदान केन्द्र रूदावल, मतदान केन्द्र दाहिनागॉव का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना करते हुए पारदर्शिता से कार्य कर मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को एसआईआर के बारे में बताते हुए प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं मैपिंग के लिए दस्तावेजों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) सचिन यादव ने विधानसभा क्षेत्र, नदबई में नदबई कस्बा, मतदान केन्द्र बैलारा, मतदान केन्द्र नाम, मतदान केन्द्र गादौली का निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को गणना प्रपत्र निर्धारित समयावधि में वितरण, मैपिंग एवं गणना प्रपत्र संग्रहण के कार्य के संबंध में निर्देशित किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) गंगाधर मीना ने विधानसभा क्षेत्र वैर में  कस्बा वैर, ग्राम जीवद में मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी। निरीक्षण के समय बीएलओ द्वारा 110 फार्म वितरित किये गये तथा 25 गणना प्रपत्र एकत्रित किये गये।
सुपरवाईजरी अधिकारी एवं सहायक निदेशक लोक सेवायें, भारती भारद्वाज द्वारा विधानसभा क्षेत्र भरतपुर के भाग संख्या 121 पुष्पवाटिका कॉलोनी एवं भाग संख्या 213 जाटौली घना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ के द्वारा कार्य संतोषजनक पाया गया तथा निर्धारित बीएलओ किट के साथ ही क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश प्रदान किये गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................