भरतपुर के बयाना में DAP खाद पर फूटा किसानों का गुस्सा, समिति पर मची अफरा-तफरी; लाइन में भिड़े किसान

Sep 23, 2026 - 19:33
 0
भरतपुर के बयाना में DAP खाद पर फूटा किसानों का गुस्सा, समिति पर मची अफरा-तफरी; लाइन में भिड़े किसान

बयाना / भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डीएपी खाद की रैक पहुंच गई लेकिन इसके साथ ही वितरण केंद्र पर खाद के लिए भारी हाहाकार मच गया। सुबह से ही क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर किसानों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। खाद वितरण में देरी होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उनके द्वारा जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया। लाइन में लगने की बात को लेकर किसानों के बीच आपस में विवाद हो गया, जिससे हाथापाई तक की नौबत आ गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर खाद वितरण का मोर्चा संभालते हुए स्थिति को काबू में किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार वितरण केंद्र पर मौजूद भीड़ के अत्यधिक दबाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी को राहत देने के उद्देश्य से प्रति किसान केवल 2-2 बैग डीएपी खाद बांटने का फैसला किया गया लेकिन इसके बावजूद घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी भारी संख्या में किसानों को खाद नसीब नहीं हो सकी, जिससे मायूस होकर कई किसानों को खाली हाथ अपने घर लौटना पड़ा। क्षेत्र में व्याप्त डीएपी खाद की किल्लत से परेशान क्षेत्र के किसानों द्वारा सरकार और प्रशासन से मांग की गई है कि वह आगामी बुवाई सीजन को देखते हुए बयाना क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाने सहित डीएपी खाद की आपूर्ति को तुरंत बढ़ाया जाए ताकि सभी किसानों को समय पर खाद मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................