ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही, गांववासियों का जीवन दुश्वार , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Jun 29, 2025 - 14:42
 0
ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही, गांववासियों का जीवन दुश्वार , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वैर,भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर जिले की वैर तहसील की  पंचायत ललिता मूंडिया के लोगों ने रास्ते में हो रहे जल भराव को लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर प्रशासन से रास्ते के निर्माण की गुहार लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों का गांव में रहना दुश्वार नजर आ रहा है । मूंडिया गांव के प्रजापति मौहल्ला में रास्ते में हो रहे जलभराव के कारण मौहल्ला वासियों को राह निकलना मुश्किल हो रहा है । वहीं बच्चों एवं बहु बेटियों एवं बुजुर्ग घरों में रहने को मजबूर नजर आ रहे हैं । वहीं एक जुलाई से बच्चों के स्कूल भी खुलने वाले हैं । उसको लेकर परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं । वहीं अभी बारिश का मौसम भी प्रारंभ होने को है अगर रास्ते में जल भराव की यही हालत रही तो वो दिन दूर नहीं है जब लोगों के घरों में तालाब नजर आएंगे । वहीं जल भराव के चलते मच्छरों के पनपने का खतरा भी मंडराता नजर आ रहा है ।  गांव सरपंच एवं सैक्रेटरी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है । गांववासी राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि वोटों के वक्त प्रशासन एवं राजनेता गांव के चक्कर लगा लगा कर लोगों की नींद हराम कर देते हैं । परन्तु चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी गांव में झांकने तक नहीं आता है । इस दौरान राजेंद्र प्रजापति,महावीर प्रसाद, विश्वभर, रामसिंह, सहाब सिंह, तेजसिंह, विजेन्द्र, ओमप्रकाश, भगवान सहाय, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................