जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महेश स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा; विभिन्न आयु वर्ग में 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर हुआ चयन

Sep 29, 2026 - 18:40
 0
जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महेश स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा; विभिन्न आयु वर्ग में 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर हुआ चयन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)

70वीं जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग) छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। अकादमी के कोच गोपाल माली ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अकादमी के कुल 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।

खिलाड़ियों का शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन:

  • 17 वर्ष बालक वर्ग: अनिरुद्ध हुरकट ने सत्र 2026-27 के भीलवाड़ा चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। चैतन्य जैमन ने रजत और अमृत खोईवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

  • 17 वर्ष बालिका वर्ग: कोमल खोईवाल ने भीलवाड़ा चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि स्तुति टेलर ने रजत पदक प्राप्त किया।

  • 19 वर्ष बालक वर्ग: नीरज खोईवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक के साथ भीलवाड़ा चैंपियन का ताज पहना। जातिनराज श्रीमाली ने रजत और दर्श समदानी ने कांस्य पदक जीता।

  • 19 वर्ष बालिका वर्ग: सिमांशी गोयनका ने उम्दा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और भीलवाड़ा चैंपियन बनीं।

  • 14 वर्ष बालक वर्ग: विध्यांश पाटनी ने स्वर्ण पदक जीतकर भीलवाड़ा चैंपियन का गौरव हासिल किया। यशवर्धन सेन ने कांस्य पदक जीता और रियान सोमानी ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया।

  • 14 वर्ष बालिका वर्ग: लव्या खोईवाल ने सत्र 2025-26 के लिए भीलवाड़ा चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक जीता, वहीं विहाना छाबड़ा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

राज्य स्तर पर दिखाएंगे जलवा

कोच गोपाल माली ने बताया कि 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में चयनित खिलाड़ी अलवर में आयोजित होने वाली 70वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जबकि 14 वर्ष वर्ग के चयनित खिलाड़ी हिंडौन सिटी (करौली) में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नारानीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया, डायरेक्टर दिलीप तोषनीवाल और महेश टेबल टेनिस क्लब के सचिव श्याम बिरला सहित खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................