इनामी तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने रखी निगरानी:पुलिस से बचने के लिए ना मोबाइल चलाता ,ना सोशल मीडिया
भीलवाड़ा ,राजस्थान
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीलवाड़ा के हमीरगढ़ पुलिस ने 392 किलो 57 ग्राम डोडा चूरा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे वांटेड व ईनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। डोडा चूरा तस्करी में शामिल था ।
हमीरगढ़ थानाप्रभारी संजय गुर्जर में बताया की 10 अक्टूबर 2024 को कारोई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में डोडा चूरा तस्करी कर गाड़रमाला-गुरलां रोड से ले जाया जा रहा है।पुलिस ने नाकाबंदी लगाई, इस दौरान एक स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर पुलिस जाप्ते पर गाड़ी चढ़ाने व फायरिंग करने का प्रयास करते हुए फरार हो गए। एक को पकड़ा दूसरा फरार हो गया पुलिस ने उनका पीछा किया तो स्कॉर्पियो सोपुरा-गुरला तिराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली।तलाशी लेने पर इसमें 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा 392 किलो 57 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी राकेश जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया था, उसका साथी व कुख्यात तस्कर मनोहर वारदात के बाद से फरार चल रहा था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। परम्परागत पुलिसिंग से पकड़ा पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। इस टीम ने परंपरागत पुलिसिंग से आरोपी की गतिविधियों को वॉच किया, जांच में सामने आया कि मनोहर न तो मोबाइल का उपयोग करता है और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वो सप्ताह में केवल एक दिन रात के अंधेरे में बिना हेड लाइट चलाए घर आता-जाता था। आठ दिन तक घर के बाहर निगरानी की पलिस ने करीब आठ दिन उसके घर और आसपास के रास्तों पर निगरानी रखी।20 अगस्त 2025 बुधवार की देर रात करीब 2.30 बजे मनोहर अपने से घर से निकला।टीम के जवानों ने पीछा कर उसे जोलियाली गांव के रास्ते पर घेराबंदी कर दबोच लिया।आरोपी मनोहर कुख्यात प्रवृत्ति का तस्कर है और उस पर कई हार्ड कोर मामले दर्ज हैं। ये लंबे समय से फरार चल रहा था और भीलवाड़ा पुलिस की वांटेड लिस्ट में टॉप पर था।


