उदयपुरवाटी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; धानका जाति को एसटी सीट पर चुनाव लड़ाने का किया विरोध

Sep 29, 2026 - 18:53
 0
उदयपुरवाटी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; धानका जाति को एसटी सीट पर चुनाव लड़ाने का किया विरोध

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

कस्बे में मंगलवार को मीणा समाज के लोगों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के नाम उदयपुरवाटी तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में सौंपा गया।

एसटी सीटों पर चुनाव लड़ने का विरोध

ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने आपत्ति जताई कि धानका जाति के लोग कथित तौर पर एसटी (अनुसूचित जनजाति) कैटेगरी की सीटों पर चुनाव लड़ने की फिराक में हैं, जबकि संविधान और परंपरा के अनुसार धानका व धानक जाति शुरू से ही एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग के अंतर्गत आती है। इसके कई उदाहरण शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलते हैं; जैसे- पिलानी और सूरजगढ़ की एससी आरक्षित सीट से बाबूलाल खांडा धानक जाति से आते हैं जो विधायक एवं मंत्री रहे हैं, तथा जोधपुरा ग्राम पंचायत से एससी सीट से मदन लाल धानक सरपंच रह चुके हैं।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि एक ही व्यक्ति और जाति दोनों वर्गों में शामिल होकर अपना स्वार्थ कैसे पूरा कर सकता है, यह सरासर अन्याय की श्रेणी में आता है।

यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान हजारी लाल मीणा (जिला प्रवक्ता मीणा समाज), रतन मीणा जोधपुरा (अखिल भारतीय आदिवासी परिषद), होशियार मीणा बामलास (तहसील अध्यक्ष), जगदीश मीणा टोडी, एडवोकेट अशोक मीणा, प्रभाती मीणा, केशर देव मीणा, बीरबल मीणा, रामचंद मीणा (शिशुपाल) और मुकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................