जूडो प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला का दबदबा: 25 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक, सभी राज्य स्तर के लिए चयनित
पुर/भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)
माध्यमिक शिक्षा विभाग की 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय जूडो प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला, पुर के खिलाड़ियों ने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में व्यायामशाला के कुल 25 जूडो खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला जूडो सचिव एवं प्रशिक्षक चेतन चौबे ने बताया कि जिला जूडो अध्यक्ष गिरिराज चौबे के सानिध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने मैट पर बेहतरीन कौशल और आक्रामक दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
विभिन्न वर्गों में इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड:
-
17 वर्ष छात्र वर्ग: सीताराम विश्नोई, कन्हैया लाल तेली, हरिश आचार्य, शुभम आचार्य, विनोद बैरवा, सचिन विश्नोई, चेतन माली, मनीष आचार्य और नवीन खोईवाल ने स्वर्ण पदक जीते।
-
19 वर्ष छात्र वर्ग: कुणाल आचार्य, विष्णु कुमार बलाई, सचिन खारोल, अंकित राजोरा, राहुल खारोल, रोहित पालड़िया और ऋषभ खोईवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
17 वर्ष छात्रा वर्ग: लक्ष्मी चौधरी, वैदिका विश्नोई, आयुषी जाट और सलोनी विश्नोई ने बाजी मारी।
-
19 वर्ष छात्रा वर्ग: आरती आचार्य, खुशी गुर्जर, लीला जाट, रिंकू गुर्जर और कान्ता खारोल ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
व्यायामशाला में छाया जश्न का माहौल
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद श्रीराम व्यायामशाला में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जूडो सह-प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर राजोरा, बाबूलाल गाडरी, शिवलाल खारोल, देवलाल खारोल, यशपाल खोईवाल, अभिमन्यु चौबे, राजेंद्र आचार्य, आसकरण जाट, परसराम, मनोज, प्रकाश राजोरा और सत्यनारायण गुर्जर सहित तमाम खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
25 स्वर्ण पदकों की यह उपलब्धि श्रीराम व्यायामशाला के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिणाम है।

