उदयपुरवाटी: श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में नवनिर्वाचित पार्षद दंपति राजेंद्र-सुमन ढेनवाल का भव्य अभिनंदन

Sep 30, 2026 - 18:34
 0
उदयपुरवाटी: श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में नवनिर्वाचित पार्षद दंपति राजेंद्र-सुमन ढेनवाल का भव्य अभिनंदन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

कस्बे के घूम चक्कर स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में अलग-अलग वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए राजेंद्र ढेनवाल और सुमन ढेनवाल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

शेखावाटी की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार महाविद्यालय परिवार की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद दंपति का माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रवासियों को साथ लेंगे और कस्बे के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा और स्टाफ के वरिष्ठ व्याख्याताओं ने दोनों पार्षदों को चुनाव में मिली इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार, करतार सैनी, काशिम कुरैशी, विनोद ढेनवाल, राजेश सैनी, सोनाली शर्मा, संगीता चौधरी, श्रवण कुमार, प्रिया पाराशर, अमीषा शर्मा, तपेंद्र कुमार, बाबूलाल सैनी और प्रवीण शर्मा सहित महाविद्यालय के तमाम स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................