झुंझुनूं के खुशाल शर्मा ने अमेरिका में बढ़ाया मान, सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान 'मैग्ना कम लॉ-डे' से नवाजे गए

Jul 9, 2026 - 19:45
 0
झुंझुनूं के खुशाल शर्मा ने अमेरिका में बढ़ाया मान, सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान 'मैग्ना कम लॉ-डे' से नवाजे गए

झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) झुंझुनूं जिले के होनहारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के चूड़ी अजीतगढ़ के मूल निवासी खुशाल शर्मा ने अमेरिका में असाधारण शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार व समाज, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। खुशाल ने पीसी हाई स्कूल नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) से वर्ष 2026 में सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान 'मैग्ना कम लॉ-डे' (Magna Cum Laude) के साथ अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूर्ण की है।

अपनी इस शानदार उपलब्धि के साथ ही खुशाल का चयन नॉर्थ कैरोलिना ट्रायंगल अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम (एनसीटीएपी) के अंतर्गत वेक टेक कम्युनिटी कॉलेज की साझेदारी में हुआ है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए पूरे क्षेत्र से केवल 39 चुनिंदा हाई स्कूल विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें खुशाल ने अपनी जगह बनाई है।

  • मिलेगी निःशुल्क कॉलेज शिक्षा और सशुल्क अप्रेंटिसशिप

इस चयन के माध्यम से खुशाल को एक अग्रणी जर्मन मैकेनिकल प्रिसीजन कंपोनेंट निर्माण कंपनी में सशुल्क (Paid) अप्रेंटिसशिप का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्हें वेक टेक कम्युनिटी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क (Free) प्रदान की जाएगी। खुशाल अमेरिकी श्रम विभाग के अंतर्गत रजिस्टर्ड अप्रेंटिस के रूप में अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेंगे, जहाँ उन्हें अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और वास्तविक औद्योगिक अनुभव मिलेगा।

खुशाल सुबोध शर्मा एवं चिराणा की लाडली बेटी बबीता शर्मा के सुपुत्र हैं। खुशाल की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पैतृक गांव चूड़ी अजीतगढ़ और ननिहाल चिराणा दोनों ही जगह हर्ष और जश्न का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यह सफलता खुशाल की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके स्वर्गीय दादाजी बी.एल. शर्मा और स्वर्गीय नानी सरोज देवी के संस्कारों व आशीर्वाद का प्रतिफल है। शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने खुशाल के उज्ज्वल भविष्य और एक सफल इंजीनियर बनने की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है