उदयपुरवाटी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, जवाहर मेमोरियल स्कूल परिवार ने दी शुभकामनाएं

Sep 30, 2026 - 18:38
 0
उदयपुरवाटी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, जवाहर मेमोरियल स्कूल परिवार ने दी शुभकामनाएं

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

कस्बे के घूम चक्कर स्थित जवाहर मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी, वार्ड नंबर 28 से पार्षद राजेंद्र ढेनवाल और वार्ड नंबर 31 से पार्षद चुनी गईं उनकी पत्नी सुमन देवी ढेनवाल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में इन सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश सैनी, अमित सैनी और समस्त वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी: चेयरमैन अनुराधा सैनी

समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी ने कहा कि कस्बे के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। शहर के रुके हुए और नए विकास कार्यों को पूरी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विद्यालय के निदेशक महेश सैनी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और विद्यालय परिवार की ओर से सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................