पचलंगी में कल सजेगा कुश्ती दंगल: देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेच, 1.01 लाख की होगी आखिरी कुश्ती

Oct 1, 2026 - 18:27
 0
पचलंगी में कल सजेगा कुश्ती दंगल: देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेच, 1.01 लाख की होगी आखिरी कुश्ती

पचलंगी (उदयपुरवाटी/ सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशाल 'मातेश्वरी कुश्ती दंगल' एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। दंगल में देशभर के कोने-कोने से आमंत्रित नामी महिला एवं पुरुष पहलवान अखाड़े में ताल ठोकते हुए अपने दांव-पेच दिखाएंगे।

  • 1,01,100 रुपए की होगी अंतिम कुश्ती

मेला कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, जगदीश जाखड़ एवं डॉ. रामकुमार सिराधना ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अखाड़े की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती 1,01,100 रुपए (एक लाख एक हजार एक सौ रुपए) की होगी, जिसके प्रायोजक मालनगर (नीमकाथाना) निवासी भामाशाह भागीरथ मल डोडवाडिया हैं। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

  • ऊंट-घोड़ों का हैरतअंगेज करतब रहेगा आकर्षण

अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि इस बार दंगल के दौरान नेकीराम एंड पार्टी द्वारा ऊंट और घोड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे, जो दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

  • मेले में भंडारा, आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिनभर चलने वाले दंगल के साथ ही विशाल मेले का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और लुत्फ उठाने पहुंचेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए महाप्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी। शाम के समय रंग-बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी, जिसके बाद रात्रि में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।

कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी द्वारा सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है