कठूमर में मानवता की बड़ी मिसाल: सर्व समाज हेल्प टीम ने दो सगे भाइयों के सहायता मिशन को दी मंजिल, पीड़ित परिवार को सौंपी 61,111 रुपए की नकदी

Oct 4, 2026 - 17:13
 0
कठूमर में मानवता की बड़ी मिसाल: सर्व समाज हेल्प टीम ने दो सगे भाइयों के सहायता मिशन को दी मंजिल, पीड़ित परिवार को सौंपी 61,111 रुपए की नकदी

कठूमर में सर्व समाज हेल्प टीम की अनूठी पहल: तसई के पीड़ित परिवार को मिला 61 हजार से अधिक का आर्थिक संबल

कठूमर (दिनेश लेखी)

कठूमर क्षेत्र में सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं का एक और अनुत्तम उदाहरण सामने आया है। 'सर्व समाज हेल्प टीम' कठूमर की ओर से ग्राम तसई निवासी दो सगे भाइयों (जितेंद्र चौहान एवं प्रकाश चौहान) के परिवार के लिए चलाए गए सहायता मिशन का रविवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। टीम के अथक प्रयासों और आमजन के सहयोग से जुटाई गई 61,111 रुपए की सहायता राशि शोक संतप्त परिवार को नगद सौंपी गई।

ऑनलाइन और ऑफलाइन सहयोग से जुटी राशि:

सर्व समाज हेल्प टीम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मसारी की अध्यक्षता में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान पूरे अभियान का ब्यौरा रखा गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए अभियान में विभिन्न लोगों ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया। फोन-पे के माध्यम से 52,700 रुपए की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि मिशन के समापन अवसर पर 8,400 रुपए की राशि और प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 61,111 रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हुई।

पीड़ित परिवार को सौंपी गई नगद सहायता:

समापन के अवसर पर उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूरी एकत्रित राशि मृतका की पत्नी शशि को नगद सहायता के रूप में मौके पर प्रदान की। टीम सदस्यों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद:

कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक विष्णु दत्त शर्मा, उप प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, सुप्रिया राठी, बासित, पूर्व डायरेक्टर रामप्रसाद, कुमार पाल, जसवंत, तीरथ शर्मा, पूर्व सरपंच धीरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच संजय सिंह चौहान, राहुल चौहान और नीरज चौहान सहित सर्व समाज हेल्प टीम से जुड़े कई सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................