हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 108वें बलिदान दिवस पर याद किए गए वीरता के प्रसंग, अलवर में हुआ 49 यूनिट रक्तदान
अलवर में मनाया गया हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह का 108वां बलिदान दिवस: रक्तदान शिविर के साथ हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
अलवर (अनिल कुमार गुप्ता)
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हाइफा के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले 'हाइफा हीरो' मेजर दलपत सिंह शेखावत का 108वां बलिदान दिवस रविवार को अलवर के एक निजी होटल में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। रावणा राजपूत समाज के बैनर तले आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं और बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 49 यूनिट रक्तदान किया।
विभिन्न जिलों से जुटे समाजबंधु और संगठनात्मक चर्चा:
कार्यक्रम में अलवर के अलावा दौसा, करौली, भरतपुर और डीग सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रावणा राजपूत समाज के लोग पहुंचे। बैठक के दौरान समाज के उत्थान, आपसी एकता को मजबूत करने और कुप्रथाओं के खिलाफ समाज सुधार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
-
रूपेंद्र सिंह चौहान - अलवर जिला अध्यक्ष
-
रविंद्र सिंह - युवा जिला अध्यक्ष (अलवर)
-
तेजेंद्र सिंह जादौन - करौली जिला अध्यक्ष
-
प्रताप सिंह - अलवर शहर अध्यक्ष
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी:
कार्यक्रम में मानसिंह राजावत, मनोज सिंह पाड़ा, तेजसिंह, नारायण सिंह चिमरावली, सतवीर सिंह राघव, तेजेंद्र सिंह करौली, नरेंद्र सिंह गंगापुर सिटी, राजेंद्र सिंह दौसा, अरुण सिंह महुआ, रविंद्र सिंह थानाराजाजी और धर्मेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मेजर दलपत सिंह के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

