विक्रम सिंह को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि; अभिभावक प्रोत्साहन के शैक्षिक प्रभाव पर किया शोध

May 7, 2026 - 20:33
 0
विक्रम सिंह को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि; अभिभावक प्रोत्साहन के शैक्षिक प्रभाव पर किया शोध

कठूमर (दिनेश लेखी)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आनन्द शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक विक्रम सिंह ने पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि हासिल की है। निर्वाण विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा उन्हें शिक्षा संकाय में यह मानद उपाधि प्रदान की गई है।

 विक्रम सिंह ने अपना शोध कार्य “उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में अभिभावक प्रोत्साहन का शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव – एक अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया। उनके इस शोध में इस बात का विस्तृत विश्लेषण किया गया है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता में उनके अभिभावकों की भूमिका और प्रोत्साहन किस प्रकार निर्णायक साबित होते हैं।

इन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. शमिन्द्र कौर एवं महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन डॉ. सुरेंद्र सिंह सिनसिनवार के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया। मूल रूप से नदबई तहसील के ग्राम उसेर निवासी विक्रम सिंह वर्तमान में भरतपुर के आनन्द शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

विक्रम सिंह की इस विशेष उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। उनके परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................