श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में जलझूलनी ग्यारस पर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा में गौ माताऔ को खिलाया हरा चारा सब्जी गुड
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के किले स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर हर एकादशी की भांति श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में गौ माता को हरा चारा गुड हरिसब्जी गोभी पालक भिंडी तोरई सहित अन्य सब्जियों का प्रसादी के रूप में खिलाया गया
श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा द्वारा किए जा रहेइस पुनीत कार्य के लिए कृष्ण गोपाल गौशाला समिति महुवा द्वारा श्री श्याम सखा सेवा समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का बहुत-बहुत साधुवाद जताते हुए कहा कि गौ माता के आशीर्वाद से ऐसे ही पुनीत कार्य करते रहें गौ माता की श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के सभी सदस्यों पदाधिकारी पर कृपा बनी रहे
इस अवसर पर श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के अध्यक्ष नेमीचंद खेड़ली वाले, सतीश गोयनका, गणेश गोयल, मदन मोहन सिंघल, नवीन बंसल, बृज बिहारी, आशीष बंसल ,राजकुमार करीरी वाले, कृपांशु अजमेरा ,गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ,सुदीप गोयनका, सतीश पावटा, मुकेश पावटा, गोविंद, रिंकू गोयल, अशोक, सुनील जैन, सत्यनारायण गोयल,चंदू हलवाई मोहनलाल धनेतवाल, देवेंद्र गुप्तासहित अनेक सदस्य पदाधिकारी मौजूदरहे