ब्रजभूमि में मेवात विकास बोर्ड का गठन करोड़ो ब्रज वासियों की आस्थाओं का अपमान -गुप्ता

Feb 19, 2022 - 15:48
Feb 20, 2022 - 23:31
 0
ब्रजभूमि में मेवात विकास बोर्ड का गठन करोड़ो ब्रज वासियों की आस्थाओं का अपमान -गुप्ता

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ब्रजभूमि कल्याण परिषद द्वारा राजस्थान में ब्रज विकास बोर्ड के गठन की मांग को लेकर ब्रज क्षेत्र में निकाले जा रहे ब्रजभूमि कल्याण परिषद संकल्प रथ को  ड़ीग उपखंड के गांव बहज में शुक्रवार को किसान नेता चंद्रपाल सिंह द्वारा  झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर  ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि पूर्वी राजस्थान कृष्ण लीला स्थली है जिसका एक बड़ा भूभाग ब्रज मंडल में आता है लेकिन राजस्थान सरकार ने इस क्षेत्र में रहने वाले लाखो  ब्रज वासियों की आस्था और भावनाओं पर कुठाराघात करते हुए मात्र वोटों और तुष्टीकरण  की राजनीति के चलते इस क्षेत्र में मेवात विकास बोर्ड का गठन कर रखा है। इसको लेकर संपूर्ण ब्रज मंडल में रहने वाले करोड़ो ब्रजवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर ब्रजभूमि कल्याण परिषद का  यह रथ पूरे ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी गांवो से होकर निकलेगा तथा इस दौरान सभी ब्रज वासियों को 20 फरवरी को राजस्थान का काला दिवस मनाने के लिए कहा जाएगा। ब्रज कल्याण परिषद की मांग है की ब्रज में स्थापित मेवात बोर्ड को भंग कर ब्रज विकास बोर्ड का गठन किया जाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  दीपेंद्र सिंह ने कहा कि  20 फरवरी 1987 को तत्कालीन प्रदेश सरकार ने ब्रज में ब्रज विकास बोर्ड नहीं बना कर तुष्टीकरण की राजनीति के चलते मेवात विकास बोर्ड का गठन किया गया। जिसके चलते हमारा ब्रज क्षेत्र आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्दी से जल्दी ब्रज विकास बोर्ड का गठन किया जाए। जिससे ब्रज क्षेत्र में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर अश्विनी कुमार जावली, मुकेश भगत, दलजीत सिंह तथा अन्य लोग मौजूद थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow