नंगली गाँव में 15 नवम्बर को सजेगा बाबा श्याम का दरबार, प्रसिद्ध कलाकार करेंगे गुणगान

Nov 10, 2026 - 18:26
 0
नंगली गाँव में 15 नवम्बर को सजेगा बाबा श्याम का दरबार, प्रसिद्ध कलाकार करेंगे गुणगान

​श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित होगा तीसरा श्याम वंदना महोत्सव; तीन चांदी की बांसुरी का निकाला जाएगा लक्की ड्रॉ

​रामगढ़, अलवर (राधेश्याम गेरा):

रामगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावड़ा के नंगली गाँव में आगामी 15 नवम्बर को श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य 'तीसरा श्याम वंदना महोत्सव' आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गाँव व आसपास के क्षेत्र में भक्तों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​रातभर गूँजेंगे बाबा श्याम के भजन

श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सैनी एवं सदस्य नीरज सैनी ने बताया कि नंगली गाँव में यह तीसरी बार बाबा श्याम के विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ख्यातिलब्ध भजन गायकों द्वारा पूरी रात बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। आमंत्रित कलाकारों में डीग जिले के गोपालगढ़ निवासी राहुल ब्रजवासी, अलवर की विजेता सक्सेना, कानपुर से विकास अग्रवाल और अलवर के विनय दीवाना विशेष रूप से बाबा के दरबार में अपनी सुरीली प्रस्तुतियाँ देंगे।

​चांदी की बांसुरी का लक्की ड्रॉ व छप्पन भोग

महोत्सव में आने वाले श्याम भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण 'तीन चांदी की बांसुरी' का लक्की ड्रॉ रहेगा। यह ड्रॉ बिना किसी क्विज प्रतियोगिता या प्रश्न-उत्तर के, पूरी तरह भाग्य के आधार पर भक्तों को निकाला जाएगा। इसके अलावा, आयोजन में गाँव के गढ़िया परिवार की ओर से पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है, वहीं रोहतास पुत्र रामचंद्र सैनी द्वारा बाबा के लिए भव्य 56 भोग की व्यवस्था की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................