वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं व स्टाफ सदस्यों ने वंदेमातरम गीत के सामूहिक सस्वर गायन के साथ किया। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय जागरण में वंदे मातरम् के महत्व को समझाने के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशा ने, द्वितीय स्थान कृष्ण कुमार ने एवं तृतीय स्थान कमलेश ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, गौरी एवं सानिया ने द्वितीय तथा संध्या एवं हीना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए कुल 11 समूहों ने रंगोलियाँ सजाईं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान याचिका, किरण, गौरी के समूह ने, द्वितीय स्थान पूजा, कोमल, नेहा तथा प्रीति, मुस्कान, गरिमा, लक्ष्मी के समूह ने तथा तृतीय स्थान परवीना, शालू, यशमी के समूह ने प्राप्त किया। छात्रों के समूह में रंगोली बनाने वाले सागर, रणबीर, क्रिश, कृष्ण कुमार आदि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, राजवीर सिंह मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

