मकराना में विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस के 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

Nov 21, 2026 - 17:02
 0
मकराना में विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस के 10 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

आपसी समझाइश से 13 लाख 98 हजार 300 रुपये के हुए समझौते
​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति, मकराना की ओर से परक्राम्य लिखित अधिनियम (एनआई एक्ट / चेक बाउंस) के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री पूनम योगी ने की, जबकि संचालन पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी द्वारा किया गया। लोक अदालत के दौरान पक्षकारों के बीच आपसी समझाइश और राजीनामे के आधार पर एनआई एक्ट से संबंधित कुल 94 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 10 प्रकरणों का आपसी सहमति से सफल निस्तारण करते हुए कुल 13,98,300 रुपये की राशि के समझौते कराए गए।
इस दौरान उपस्थित पक्षकारों और अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि लोक अदालत के माध्यम से कम समय, कम खर्च और बिना किसी कटुता के विवादों का अंतिम निस्तारण संभव है, जिससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेख अकबर अली, प्रेम प्रकाश जोशी, गिरधारी जोशी, अनवर मालावत, जुबेर अहमद, सद्दाम हुसैन सहित अन्य अधिवक्ता एवं पक्षकार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................