उदयपुरवाटी में बाबा श्याम का 19वां वार्षिकोत्सव 27 को,भजन संध्या, 28 को शोभायात्रा के साथ होगा महाप्रसादी का आयोजन

Nov 21, 2026 - 17:08
 0
उदयपुरवाटी में बाबा श्याम का 19वां वार्षिकोत्सव 27 को,भजन संध्या, 28 को शोभायात्रा के साथ होगा महाप्रसादी का आयोजन

उदयपुरवाटी में बाबा श्याम का 19वां वार्षिकोत्सव 27 को, बंगाली फूलों से सज रहा मंदिर परिसर27 नवंबर की रात सजेगी विशाल भजन संध्या, 28 को कस्बे के मुख्य मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे के वार्ड नंबर 27 स्थित श्री नीलकंठ महादेव, श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री श्याम बाबा मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव 27 नवंबर से शुरू होगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए बंगाल से आए विशेष कारीगर बंगाली फूलों से मंदिर परिसर का अलौकिक श्रृंगार करने में जुटे हैं।

27 नवंबर को सजेगी भजन संध्या और झांकियों की महफिल आयोजक स्वर्गीय बैजनाथ शाह परिवार के संतोष शाह, अशोक शाह व मनोज शाह ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत 27 नवंबर को रात्रि 9:00 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें रेनू चौधरी (दिल्ली), रितिक जैन (आगरा), पुष्पलता (कोलकाता) और मंटू सोनी अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान प्रतीक तिलकधारी ग्रुप द्वारा मनमोहक सजीव झांकियां और नृत्य की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

28 नवंबर को शोभायात्रा और विशाल भंडारा अशोक शाह व मनोज शाह के अनुसार, महोत्सव के दूसरे दिन 28 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नयनाभिराम झांकियों के साथ यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। इसी दिन मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................